शनिवार, 30 जून 2012

क्लीन चिट् ....




क्लीन चिट् 
सदी का सबसे खतरनाक शब्द 
समाचार सुनते या पढते वक्त 
किसी हडबडी में
या गडबडी में 
रह जाए 
अनपढा अनसुना..
कि 
किसे मिली
क्यों मिली ...
तब रात भर 
नींद में चिहुंक चिहुंक
उठता हूँ 
पसीने से तर बतर 
कैसे बताऊँ कि 
वे ,जिन्हें 
किसी जांच के बाद 
अमूमन 
मिल जाया करती है  क्लीन चिट्
सपनों में
कितने खौफनाक दीखते हैं ......

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें